Breaking News

1995 बैच के छह आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पदनाम, शासनादेश जारी

Spread the love

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संवर्ग के वर्ष 1995 बैच के छह वरिष्ठ अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव का पदनाम प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है। यह शासनादेश सचिवालय-5 द्वारा संख्या 1/1202921/2026 के तहत 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियत वेतनमान ₹2,25,000 (सातवें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित पे-मैट्रिक्स में लेवल-17) में अपर मुख्य सचिव का पदनाम प्रदान किया गया है।
अपर मुख्य सचिव का पदनाम प्राप्त करने वाले अधिकारियों में
डॉ. आशीष कुमार गोयल
संजय प्रसाद
अमृत अभिजात
आर. रमेश कुमार
मुकेश कुमार
शामिल हैं।
यह आदेश राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया गया है। शासनादेश पर सक्षम अधिकारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस निर्णय को प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में वरिष्ठ स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!