Breaking News

1995 बैच के तीन आईएएस अधिकारियों को प्रोफार्मा प्रोन्नति, शासनादेश जारी

Spread the love

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संवर्ग के वर्ष 1995 बैच के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रोफार्मा प्रोन्नति प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश नियुक्ति अनुभाग-5 द्वारा संख्या 1/1202916/2026 के तहत 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया।
शासनादेश के अनुसार, भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईएएस अधिकारी श्री भुवनेश कुमार, श्री मृत्युंजय कुमार नारायण एवं श्री संतोष कुमार यादव को नियत वेतनमान ₹2,25,000 (सातवें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित पे-मैट्रिक्स में लेवल-17) में प्रोफार्मा प्रोन्नति प्रदान की गई है। यह प्रोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रोन्नति प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं नियमों के अंतर्गत प्रदान की गई है। शासनादेश श्री राज्यपाल की आज्ञा से विशेष सचिव एम. देवरा द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया।
इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, उत्तर प्रदेश के महालेखाकार, राजस्व परिषद, संबंधित अधिकारीगण तथा अन्य संबंधित विभागों को सूचनार्थ आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है। साथ ही निदेशक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, प्रयागराज को शासनादेश को उत्तर प्रदेश गजट के आगामी हिन्दी एवं उर्दू अंक में प्रकाशित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन के इस आदेश से प्रशासनिक हलकों में हलचल देखी जा रही है और इसे वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …