Breaking News

CM योगी का उत्तर प्रदेश वासियों को संदेश: सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी तक, नियमों का पालन करें

Spread the love

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को सड़क सुरक्षा को लेकर पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि 31 जनवरी तक आयोजित ‘सड़क सुरक्षा माह’ में सक्रिय रूप से भाग लें और यातायात नियमों का पालन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह हमारे परिवारों और भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है। प्रदेश की सड़कें सभी के लिए सुगम और सुरक्षित हों, इसके लिए पुलिस नियमों को कड़ाई से लागू करेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे।”
सीएम ने इस अवसर पर नागरिकों से संयमित और जिम्मेदार ड्राइविंग करने की अपील की, ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके और प्रदेश में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …