Breaking News

बदायूँ जेल में स्वामी विवेकानन्द जयंती पर विधिक साक्षरता शिविर, युवा बंदियों को जागरूक किया

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ ने आज (12 जनवरी 2026) जिला कारागार में “स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कनिष्ठ युवाबंदियों द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से स्वागत प्रस्तुति के साथ हुआ।
कार्यक्रम में जेल के बंदी समीर सागर और विशाल गजराज ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं विचारों को युवाओं में जोश भरने के संदर्भ में विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और जीवन में निस्वार्थ सेवा, शिक्षा और कर्मयोग को अपनाएं।
जिला कारागार के कारापाल रणजय सिंह ने स्वामी विवेकानन्द की जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए युवा बंदियों को प्रेरित किया। वहीं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल कषिष सक्सेना, डिप्टी चीफ सत्यवीर सिंह, और चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ब्रह्यनन्दन गौतम ने बंदियों को स्वामी विवेकानन्द के भाषण और उनके प्रेरक विचारों से रूबरू कराया।
अपर जिला न्यायाधीष/सचिव शिव कुमारी ने युवाओं से अपील की कि वे अपने चरित्र और अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होंने बताया कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत—स्वामी विवेकानन्द का यह संदेश जीवन में आत्मविश्वास और कर्मयोग की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा अधिनियम, एसिड हमले, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी जागरूकता पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, टोल फ्री नंबरों (15100, 1076, 112, 1090) और मध्यस्थता केन्द्रों का लाभ उठाने की जानकारी भी साझा की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत और 22 फरवरी 2026 को मेगा शिविर में आमजन अपने वादों का निस्तारण और योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष की अनुमति से हुआ। शिविर के माध्यम से बंदियों में जागरूकता और स्वामी विवेकानन्द के विचारों के प्रति उत्साह भरने का प्रयास किया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …