Breaking News

बदायूँ: प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की

Spread the love

बदायूँ।
जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित जिला अनुश्रवण पुस्तिका के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी सर्तकता और गंभीरता से करें और विभागीय समन्वय के माध्यम से जिला की रैंकिंग में सुधार करें।
बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों से कहा कि वे शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और आमजन की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतें। उन्होंने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके दिए गए दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जिला अनुश्रवण पुस्तिका के विवरण साझा किए। उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में जनपद ने विकास कार्यों में 43वीं और राजस्व कार्यों में 10वीं रैंक हासिल की थी। दिसंबर 2025 में विकास कार्यों में 36वीं और राजस्व कार्यों में 9वीं रैंक प्राप्त हुई, तथा संयुक्त रूप से राजस्व और विकास कार्यों में 20वीं रैंक हासिल हुई। 85 कार्यक्रमों में से जनपद ने 63 में ए श्रेणी, 5 में बी श्रेणी, 4 में सी श्रेणी और 5 में डी श्रेणी प्राप्त की, जबकि 8 कार्यक्रम अमान्य रहे। जिला अनुश्रवण पुस्तिका में 29 विभाग और 77 कार्यक्रम/योजनाएं लागू हैं।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री का लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!