Breaking News

बदायूँ में गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा, एडीएम एफआर ने दिए निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व हर्षाल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इसमें सभी सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है और जनपद के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बैठक में एडीएम ने सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों को आयोजन में सम्मिलित किया जाएगा।
26 जनवरी को प्रभात फेरी गांधी ग्राउंड से प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गांधी ग्राउंड पर समाप्त होगी। सभी सरकारी कार्यालय और भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय संकल्प का पाठ किया जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
जनपद में क्रीड़ा प्रतियोगिताएं, शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम, जिला चिकित्सालय, जिला कारागार और राजकीय मेडिकल कॉलेज में फल वितरण समेत कवि सम्मेलन, मुशायरा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू सुबह 7 बजे से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, वेबसाइट और मोबाइल ऐप से होंगे पंजीकरण

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां …

error: Content is protected !!