Breaking News

बदायूं ब्रेकिंग: पेट्रोल पंप मैनेजर को संदिग्ध हालात में लगी गोली, हालत गंभीर

Spread the love

बदायूं | सहसवान
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पेट्रोल पंप के मैनेजर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने से मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की सही वजह सामने आ सकेगी।
संवाददाता: डॉ. राशिद खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …