Breaking News

उझानी की मेंथा ऑयल फैक्ट्री में तीन गार्डों की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Spread the love


उझानी-बदायूं | मंगलवार
बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कुढा नरसिंहपुर गांव स्थित एक मेंथा ऑयल फैक्ट्री में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फैक्ट्री के गार्ड रूम में तीन सुरक्षा गार्डों के शव संदिग्ध हालात में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मृतकों की पहचान थाना दातागंज क्षेत्र के मुड़सैना गांव निवासी 38 वर्षीय भानु पुत्र श्रीपाल, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पसेई गांव निवासी 35 वर्षीय विवेक पुत्र रजिस्टर सिंह और थाना मुजरिया क्षेत्र के वसावनपुर गांव निवासी 27 वर्षीय जुगेंद्र पुत्र रामबहादुर के रूप में हुई है। तीनों फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे।
परिजनों का आरोप: सुनियोजित हत्या
मृतकों के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक, उसके बेटे, मैनेजर और कुछ अज्ञात लोगों पर तीनों की सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि तीनों के शवों को घसीटकर गार्ड रूम में डाला गया है और शरीर पर घसीटने के निशान भी मौजूद हैं। इसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री परिसर में कई घंटे तक जमकर हंगामा किया।
भाकियू का धरना, सीज करने की मांग
सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानु के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर कार्यकर्ताओं और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और फैक्ट्री को सीज करने की मांग की।
पुलिस का पक्ष: दम घुटने से मौत की आशंका

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। परिजनों की मांग पर मुकदमा दर्ज होने और फैक्ट्री सीज किए जाने के बाद करीब साढ़े तीन घंटे चले हंगामे के बाद मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शवों को उठने दिया गया

SP सिटी विजयेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र उझानी के कूड़ा नरसिंहपुर में स्थित मैंथा फैक्ट्री में तीन मजदूर अंगीठी जलाकर के सो रहे थे। सवेरे देखा गया तो इसमें दो मजदूरों की मृत्यु हो चुकी थी। एक को अस्पताल भेजा गया था। जहां उसकी भी दम घुटने से मृत्यु होना पाया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!