Breaking News

बिल्सी में ई-रिक्शा के नीचे दबा मिला युवक का शव, सड़क किनारे मची सनसनी

Spread the love

बिल्सी | मंगलवार
बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव ई-रिक्शा के नीचे दबा हुआ मिला। यह घटना घगोसी गांव के पास वजीरगंज रोड पर सामने आई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी मिलने पर बिल्सी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …