Breaking News

ओटीएस योजना की समीक्षा में कम वसूली पर भड़के अधिशासी अभियंता

Spread the love

दूसरे चरण को सफल बनाने के निर्देश, फील्ड में उतरेंगे अफसर
संवाददाता : आई एम खान| बिसौली
विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर आयोजित ओटीएस योजना की समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने कम राजस्व वसूली पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ओटीएस योजना के दूसरे चरण को हर हाल में सफल बनाना है, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
अधिशासी अभियंता ने निर्देश दिए कि सभी एसडीओ अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं फील्ड में जाकर योजना की मॉनिटरिंग करें। वहीं जेई बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर उन्हें योजना में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इसके बावजूद जो उपभोक्ता योजना का लाभ नहीं लेते हैं, उनकी विद्युत आपूर्ति काटने की कार्रवाई की जाए।
नरेंद्र चौधरी ने बताया कि विद्युत बिल राहत योजना 2025-26 के अंतर्गत कुल 60,775 बकायेदार उपभोक्ता हैं, जिनमें से अब तक 14,768 उपभोक्ताओं ने सौ फीसदी तक छूट का लाभ लिया है। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता पहले चरण में योजना का लाभ नहीं ले सके थे, वे दूसरे चरण में पंजीकरण कराकर राहत पा सकते हैं।
उन्होंने सरकार की एक मुश्त समाधान योजना को बकायेदारों के लिए सुनहरा अवसर बताते हुए कहा कि योजना समाप्त होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से नेवरपेड और लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को इस अवसर का लाभ जरूर लेना चाहिए।
बैठक में एसडीओ अमित कुमार, एसडीओ सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, जेई दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!