संवाददाता : आईएम खान| बिसौली
तहसील बार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक बार हाल में आयोजित की गई, जिसमें आगामी बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में एडवोकेट दिनेश चंद्र शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया, जबकि एडवोकेट कुलदीप यादव एवं प्राणभ्रत शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी चुना गया। इसके अतिरिक्त एडवोकेट वीरपाल सिंह एवं नंदकिशोर राना को एल्डर कमेटी का सदस्य बनाया गया। यह एल्डर कमेटी ही आगामी तहसील बार एसोसिएशन चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया की देखरेख करेगी।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा सहित ठा. नरेन्द्र पाल सिंह, दिनेश चंद्र सक्सेना, प्रेमपाल सिंह, वेदप्रकाश सक्सेना, अल्ताफ हुसैन, सुधाकर सक्सेना, कुलदीप यादव, सचिन सक्सेना, कमल सक्सेना, विपिन कुमार शर्मा, हृदेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव कराने पर सहमति जताई और एल्डर कमेटी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Budaun Amarprabhat