Breaking News

सहसवान: पेट्रोल पंप मैनेजर पर गोलीबारी, पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Spread the love

सहसवान। जनपद के सहसवान क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर राजीव शर्मा के गोली लगने से घायल होने के मामले में पीड़ित के पिता राम निवास शर्मा ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, राजीव शर्मा, जो पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं, मंगलवार को एक ढाबे के सामने खेत में घायल अवस्था में पाए गए। दोपहर करीब एक बजे सुभाष गुप्ता के पुत्र नमित गुप्ता ने फोन कर उनके पिता को सूचित किया। घायल राजीव के पास एक तमंचा भी मिला। राम निवास शर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर उनके पुत्र को घायल किया है।
पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल राजीव शर्मा का उपचार राजकीय मेडिकल कालेज में चल रहा है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
संवाददाता: डा. राशिद अली खान, सहसवान,


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!