Breaking News

अंबियापुर विकास खंड में नीति आयोग की टीम का सघन निरीक्षण

Spread the love


बिल्सी | विकास खंड अंबियापुर में शासन की प्राथमिकताओं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी विपुल त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव शर्मा ने सघन स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। टीम ने प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियां, पोषण स्तर, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की जांच की।
निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कक्षाओं की स्थिति तथा पोषण वितरण प्रक्रिया को भी परखा गया। इस अवसर पर विपुल त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ आकांक्षी विकास खंड से जुड़े नीति आयोग के इंडिकेटर्स पर चर्चा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस मौके पर सीएम फेलो आशीष वर्मा, बीडीओ शैली गोविल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की बैठक सम्पन्न, वेद प्रकाश गुप्ता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the loveबदायूँ। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में शक्ति टेंट हाउस परिसर में …

error: Content is protected !!