Breaking News

गुधनी गांव में सार्वजनिक तालाब से हटवाया गया अवैध कब्जा

Spread the love

बिल्सी | अंबियापुर ब्लॉक के ग्राम गुधनी में सार्वजनिक तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। तालाब की भूमि पर एक परिवार द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
बताया गया कि अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। जांच में सामने आया कि तालाब की जमीन पर अस्थायी निर्माण कर लिया गया था, जिससे सार्वजनिक जलस्रोत प्रभावित हो रहा था।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमों का हवाला देते हुए अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तालाब, पोखर और अन्य सार्वजनिक जलस्रोतों पर कब्जा करना कानूनन अपराध है। भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, संजीव कुमार, कांस्टेबल राहुल, उदयपाल, महिला कांस्टेबल सोनिया सहित अन्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!