Breaking News

शांति व्यवस्था के मद्देनज़र वजीरगंज में पुलिस का पैदल गश्त

Spread the love

वजीरगंज (बदायूं)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के नेतृत्व में थाना वजीरगंज क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज सुरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गश्त लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!