Breaking News

थाना फैजगंज बेहटा में विवेचनाओं की समीक्षा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने दिया दिशा-निर्देश

Spread the love

फैजगंज बेहटा (बदायूं)। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं डॉ. हृदेश कठेरिया द्वारा थाना फैजगंज बेहटा कार्यालय पर सभी विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों द्वारा की जा रही विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।
अर्दली रूम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक हिदायतें दीं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विवेचनाएं निष्पक्ष, समयबद्ध और साक्ष्यों के आधार पर पूर्ण की जाएं, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
डॉ. हृदेश कठेरिया ने कहा कि विवेचना की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विवेचकों को कानून एवं विभागीय दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
अर्दली रूम के दौरान थाना फैजगंज बेहटा के सभी विवेचक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!