Breaking News

कादर चौक में निजी अस्पताल पर प्रशासन की कार्रवाई, ऑपरेशन व लेबर रूम सील

Spread the love

कादर चौक। क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल को लेकर मिली शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। श्री भगवा सेना और युवा मंच संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी बदायूं को तीन बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में अस्पताल में अवैध रूप से सर्जरी किए जाने और फर्जी डिग्री के आधार पर अस्पताल संचालन किए जाने की शिकायत की गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए और जांच की जिम्मेदारी सदर उप जिलाधिकारी को सौंपी। गुरुवार को सदर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी उझानी देवेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष कादर चौक विक्रम सिंह की संयुक्त टीम ने कादर चौक के कैथल रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। जांच के दौरान अस्पताल में अनियमितताएं पाए जाने पर ऑपरेशन रूम और लेबर रूम को सील कर दिया गया।
सदर उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी को अस्पताल के संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके बाद एक जांच समिति गठित की गई थी। समिति में एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी उझानी और डिप्टी सीएमओ शामिल थे। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें जो भी अनियमितताएं सामने आईं, उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अन्य निजी अस्पतालों में भी हड़कंप मचा हुआ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!