Breaking News

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक, तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

Spread the love

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में 24 से 26 जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन समारोहपूर्वक किया जाएगा। इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बदायूँ में पूर्वान्ह 11 बजे संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उत्तर प्रदेश दिवस-2026 को सफलतापूर्वक मनाए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य कार्यक्रम 24 जनवरी 2026 को पूनम लॉन, मंडी समिति रोड, बदायूँ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी तथा सह नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित होगा, जिसका सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के साथ-साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी लगाने वाले सभी विभागीय अधिकारी 24 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे तक अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक स्टॉल पर शासन की योजनाओं को पैम्पलेट, बैनर एवं बैकड्रॉप के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा तथा योजनाओं की पात्रता, शर्तों एवं नियमों की जानकारी लाभार्थियों को दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।
समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!