Breaking News

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

Spread the love

बदायूँ। अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवकुमारी ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के आदेशानुसार 22 फरवरी 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मेगा शिविर में समस्त प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। शिविर के माध्यम से विधिक सहायता, परामर्श एवं अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
मेगा शिविर के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए पम्पलेट, पोस्टर, बैनर आदि प्रचार सामग्री के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!