Breaking News

जायद सीजन में गन्ना अंतःफसली के साथ उर्द व मूंग के निःशुल्क बीज मिनीकिट मिलेंगे

Spread the love

संवाददाता गोविंद देवल
बदायूँ। उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत जायद सीजन में गन्ना अंतःफसली खेती के साथ उर्द एवं मूंग फसल के निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। इसके तहत उर्द फसल के लिए 33 हेक्टेयर तथा मूंग फसल के लिए 857 हेक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत गन्ना उत्पादक कृषकों को कृषि विभाग के दर्शन-2 पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in के पब्लिक डोमेन में जाकर सीड मिनीकिट/गन्ना अंतःफसली टैब के माध्यम से बुकिंग करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 31 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा।
कृषक जायद सीजन हेतु गन्ना अंतःफसली खेती के साथ उर्द एवं मूंग फसल की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। आवेदन अवधि में यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। एक कृषक को केवल एक ही मिनीकिट प्रदान किया जाएगा।
चयनित कृषकों को च्वाइस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि भंडारों से बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि इच्छुक कृषक निःशुल्क उर्द एवं मूंग (गन्ना अंतःफसली हेतु) बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए समय रहते दर्शन-2 पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!