Breaking News

बदायूँ में 6 विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान

Spread the love

बदायूँ। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जनपद की सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत सभी मतदेय स्थलों/मतदान केंद्रों पर 06 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक दावे और आपत्तियाँ प्राप्त की जाएँगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा विशेष अभियान के रूप में 17 जनवरी 2026 (शनिवार), 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) और 01 फरवरी 2026 (रविवार) को कार्य संचालन की तिथियाँ निर्धारित की गई हैं।
इन विशेष तिथियों में सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थलों पर पूर्वाह्न 10:45 बजे से सांय 04:15 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से फार्म-6 (नाम पंजीकरण), फार्म-7 (नाम हटाना) और फार्म-8 (सुधार एवं स्थानांतरण) सहित घोषण पत्र प्राप्त करेंगे। साथ ही वे आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाएँगे। बीएलओ के पास अपने मतदान केंद्र की एएसडीडीआर सूची (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट) भी उपलब्ध रहेगी, ताकि वे उसे पढ़कर सुना सकें।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, राशन डीलर और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद ली जाएगी। बीएलओ सुपरवाइजर फील्ड में रहकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
जनपद के जिन विद्यालयों, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और अन्य कार्यालयों में मतदेय स्थल स्थापित हैं, वे 17, 18, 31 जनवरी और 01 फरवरी को खुले रहेंगे। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक और अतिरिक्त सहायक अधिकारी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएँगे, ताकि विशेष अभियान का उद्देश्य पूर्णत: सफल हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!