भाजपा पर वोटर सूची से नाम हटाने की साजिश का आरोप
दहगवां कस्बे में आज कांग्रेस नेताओं द्वारा एसआईआर जागरूकता/मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह और जिला प्रवक्ता उपासना चौहान शामिल रहीं। चौपाल का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस दहगवां के पूर्व अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने किया।
चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि एसआईआर भाजपा की सुनियोजित साजिश है, जिसके माध्यम से अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वर्ग के मतों को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बूथ स्तर के बीएलए पूरी सक्रियता से इस प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी मतदाता के साथ हकतलफी नहीं होने दी जाएगी।
जिला उपाध्यक्ष एवं मनरेगा बदायूं जनपद की कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक योजना रही है, जिसने नोटबंदी और कोरोना काल के दौरान करोड़ों गरीब परिवारों को जीवन यापन का सहारा दिया और शहरों पर निर्भरता को कम किया।
जिला प्रवक्ता उपासना चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बन चुका है, जिससे लोकतंत्र को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक राजवीर सिंह यादव ने कहा कि दहगवां क्षेत्र भौगोलिक रूप से जिला मुख्यालय से दूर है और बदायूं जिले का सबसे पिछड़ा इलाका है, जिसे सरकार की योजनाओं से लगातार वंचित रखा गया है।
👥 बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
चौपाल में रमेश, कृष्णपाल, नदीम, ऋषि पाराशर, विजय शर्मा, भूरे सिंह, दीवान सिंह, कालीचरण, सुखराम, महिपाल, छोटू, प्रेमपाल, शंकर सिंह, अमर सिंह, हरीश सिंह, राशिद खान, महफूज अली, उमर अहमद सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने किया।
Budaun Amarprabhat