संवाददाता आईएम खान
241 में से 226 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, दूसरा दिन रहा निर्णायक
बिसौली। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दूसरे और अंतिम दिन अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल 241 अधिवक्ताओं में से 226 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया बिसौली मुंसिफ कोर्ट परिसर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई।
शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान चला। दिनभर मतदान केंद्र के बाहर अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही, जबकि दोपहर के समय सबसे अधिक चहल-पहल रही। मतदान प्रक्रिया की निगरानी न्यायिक मजिस्ट्रेट/पीठासीन अधिकारी पंकज पाण्डेय की देखरेख में की गई।
पीठासीन अधिकारी पंकज पाण्डेय ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को 121 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 105 अधिवक्ताओं ने अपने वोट डाले। इस प्रकार दो दिनों में कुल 226 अधिवक्ताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।
चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए न्यायालय परिसर में पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत परिसर में सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे।
👉 मतदान प्रतिशत को लेकर अधिवक्ताओं में संतोष और उत्साह का माहौल देखा गया।
Budaun Amarprabhat