बदायूं
जनपद में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जनहित में 11 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें यातायात पुलिस में तैनात किया गया है। यह आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की स्वीकृति के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों को हटाकर यातायात पुलिस में भेजा गया है।
👮♂️ स्थानांतरित किए गए प्रमुख पुलिसकर्मी
उ०नि० मनोज कुमार – थाना फैजगंज बेहटा से यातायात पुलिस
मु०आ० सुमित पंवार (UP-112) – यातायात पुलिस
मु०आ० संजय कुमार – थाना कादरचौक से यातायात पुलिस
मु०आ० सुमित कुमार – थाना सिविल लाइन से यातायात पुलिस
मु०आ० बबलू कुमार – पुलिस लाइन से यातायात पुलिस
मु०आ० वचन सिंह – थाना उसहैत से यातायात पुलिस
आरक्षी मानवेन्द्र सिंह – थाना सिविल लाइन से यातायात पुलिस
आरक्षी मोहित कुमार – थाना सिविल लाइन से यातायात पुलिस
आरक्षी हिमांशु – थाना इस्लामनगर से यातायात पुलिस
आरक्षी हरेन्द्र सिंह – थाना कोतवाली से यातायात पुलिस
आरक्षी विकान्त – पुलिस लाइन से यातायात पुलिस
🚦 यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
👉 आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Budaun Amarprabhat