Breaking News

कुंवरगांव में ग्राम देवता मंदिर विकास कार्यों का शिलान्यास, 144 लाभार्थियों को पीएम आवास की पहली किश्त जारी

Spread the love


कुंवरगांव।
नगर के ग्राम देवता मंदिर के विकास कार्यों का शिलान्यास पूर्व राज्यमंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और धार्मिक, सामाजिक व बुनियादी ढांचे का सशक्तीकरण ही नगर की पहचान को नई दिशा देगा।
सदर विधायक ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर के 144 पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सभी लाभार्थियों के खातों में पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है, जिससे जरूरतमंद परिवारों के सपनों को मजबूती मिली है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने कहा कि ग्राम देवता मंदिर के विकास से धार्मिक आस्था को बल मिलने के साथ-साथ नगर की सांस्कृतिक पहचान भी सशक्त होगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन का आधार मिला है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने नगर में हो रहे विकास कार्यों को सरकार की निष्पक्ष कार्यशैली का प्रमाण बताया।
यशवीर सिंह गौतम ने विकास योजनाओं को जनकल्याण का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि आने वाले समय में नगर को और भी बड़ी सौगातें मिलेंगी। भाजपा नेता प्रेमपाल सिंह रावत ने कहा कि ग्राम देवता मंदिर का विकास नगर की आस्था और परंपरा से जुड़ा विषय है, जिसे प्राथमिकता देकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है।
कार्यक्रम का संचालन यशवीर सिंह गौतम ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में अरविंद रावत, मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह, सोबरन सिंह, मंडल अध्यक्ष नौरंग पाल, कुक्की सिंह, रमन वार्ष्णेय, विनय पाठक, विकास गिरी, राजेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: गुड्डू रस्तोगी, कुंवरगांव


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!