Breaking News

महाराणा प्रताप महाविद्यालय बिल्सी में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह

Spread the love


बदायूं।
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में 25 जनवरी 2026 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह द्वारा महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई गई। इस वर्ष की थीम “MY INDIA MY VOTE” के तहत छात्रों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को महसूस करते हुए शपथ ली कि वे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतंत्र की ताकत और मतदान की अहमियत के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का मत लोकतंत्र को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण साधन है, और विद्यार्थियों को अपनी भूमिका समझते हुए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
यह शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों में समाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ करने का अवसर बना।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अनियंत्रित रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, दंपति गंभीर रूप से घायल

Spread the loveउझानी:- उझानी में एक सड़क हादसे में दवा विक्रेता रजत अग्रवाल और उनकी …

error: Content is protected !!