Breaking News

देशभक्ति के रंग में रंगा ब्लूमिंगडेल स्कूल, 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Spread the love


बदायूं | ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में देश का 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात मां सरस्वती एवं विभिन्न महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नाटक, काव्यपाठ, नृत्य और भाषणों के माध्यम से देशप्रेम और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से देश के संविधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं एमयूएन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के दृष्टिकोण से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर देश-दुनिया और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रोचक और विचारोत्तेजक परिचर्चा की, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सक्सेना (हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं वियतनाम कार्यक्रम के सदस्य) तथा डॉ. अरुण सक्सेना (प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज बदायूं) रहे। एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्रों द्वारा प्रस्तुत परेड ने अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। परेड का आयोजन लेफ्टिनेंट अपर्णा यादव एवं अजीत सिंह के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की गरिमा पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को संविधान के इतिहास और महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम में स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कोऑर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!