Breaking News

देशभक्ति के नारों से गूंज उठा श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज, मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Spread the love


उघैती | क्षेत्र के गांव रियोनाई स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे कॉलेज के चेयरमैन महेश सक्सेना ने किया।
इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्व और संविधान की गरिमा के बारे में जानकारी दी। वहीं कॉलेज के एमडी आशीष सक्सेना ने अपने संबोधन में देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान शहीदों के सम्मान में लगाए गए नारों तथा हाल ही में देश के लिए शहीद हुए क्षेत्र के वीर सपूत मोहित राठौर के जयकारों से कॉलेज परिसर गूंज उठा। देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा, जूनियर वर्ग एडमिनिस्ट्रेटर जे.पी. सिंह, दिनेश माथुर, जूनियर कोऑर्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर उमेश गुप्ता व गौरव श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अंबिका, सारांश सक्सेना, अंजली मौर्य, अंशिका राठौर, पूजा पाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!