बिसौली।
पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समारोह के वातावरण को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और बच्चों से स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करने की अपील की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पटेल ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए गर्व और उत्साह का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें संविधान और लोकतंत्र के महत्व की याद दिलाता है।
इस दौरान स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को और भव्य बना दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद पटेल, सचिन पटेल, केशव, वेंकटेश, गीता, सलोनी, पायल, शालिनी, ज्योति, मदन गोपाल, पूजा, पूनम सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat