Breaking News

बिसौली: पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर को मिला सराहनीय सेवा मेडल, पुलिस व जनता ने दी बधाई

Spread the love


बिसौली।
बिसौली कोतवाली के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय पुलिस सेवा के लिए प्रदान किया गया।
श्री पुंडीर को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और आम जनता को तुरंत न्याय दिलाने में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया। सम्मानित किए जाने पर उनके स्टाफ और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने यह सम्मान पूरी पुलिस टीम और क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और अधिक निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने की प्रेरणा देगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!