Breaking News

बदायूँ पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, वीर शहीदों को याद कर लोगों ने किया हर्षोल्लास से स्वागत

Spread the love


बदायूँ।
26 जनवरी 2026 को बदायूँ पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. अरुण कुमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड को सलामी दी। इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
परेड का संचालन प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, द्वितीय परेड कमाण्डर उपनिरीक्षक आदर्श तिवारी और तृतीय परेड कमाण्डर महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह ने किया। परेड में सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, पीएसी बल, महिला पुलिस बल सहित 23 टोलियां शामिल रहीं। इसके अलावा मोटर साइकिल दस्ता, डायल-112 वाहन, साइबर क्राइम टीम, स्वॉट और फायर सर्विस वाहन ने अपनी शक्ति और दक्षता का प्रदर्शन किया।
परेड के दौरान हर्ष फायर, पीएसी बैण्ड की धुन और फायर सर्विस की पानी की बौछारों से तिरंगे का दृश्य उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर गया। सभी टोलियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिससे पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित सभी को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान के उच्च आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि डा. अरुण कुमार ने शहीदों को याद करते हुए और संविधान के महत्व को समझाते हुए संबोधन दिया। इसके बाद शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। परेड में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मी और परेड कमाण्डर को गैलेंट्री अवार्ड, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विशेष रूप से, गृह मंत्रालय, भारत सरकार और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा कई कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा चिन्ह और प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस मॉर्डन स्कूल ने प्रथम, डी पॉल स्कूल ने द्वितीय और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता स्कूलों को ट्रॉफी और शील्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक संगल, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी विभिन्न क्षेत्रों, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और प्रतिसार निरीक्षक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंच संचालन पूर्व प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह और निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!