Breaking News

22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, सफल आयोजन को लेकर न्यायालय परिसर में समीक्षा बैठक

Spread the love

बदायूँ।
22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल संचालन को लेकर बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर स्थित नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिविर समिति की माननीय अध्यक्षा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) सुश्री रिन्कू बदायूँ ने की।
बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ऋषि कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ शिव कुमारी सहित जनपद के समस्त विभागीय व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सुश्री रिन्कू बदायूँ ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुसार 22 फरवरी 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि शिविर के दौरान मेगा स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया जाए, जिससे शिविर में आने वाले नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ शिव कुमारी ने अवगत कराया कि मेगा शिविर में समस्त प्रशासनिक विभागों के समन्वय से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेगा शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा मुख्यालय एवं तालुका स्तर पर साप्ताहिक वृहद शिविरों का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि मेगा शिविर के आयोजन को लेकर पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि प्रचार सामग्री के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम विनोद कुमार, एसीएमओ, पीडी डीआरडीए अखिलेश चौबे, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला, जिला पंचायत राज अधिकारी याबर अब्बास सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!