Breaking News

एहरवारा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

शेखूपुर।
शेखूपुर विधानसभा के यादव बाहुल्य ग्राम एहरवारा में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा शामिल हुए। कथा कमेटी के अनुरोध पर उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने खासकर यादव युवाओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कमेटी की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या और गांव स्थित काले देव महाराज मंदिर के विकास के लिए सहयोग की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर आसपास के हिंदू समाज में विशेष आस्था का केंद्र है।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन इंसानियत का पैगाम देते हैं। धर्म हमें जीवन जीने की सही राह दिखाता है और सभी मजहबों की इज्जत करना सिखाता है। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग पर काले देव महाराज मंदिर के लिए 25 हजार रुपए की नगद सहायता दी, वहीं श्रीमद् भागवत कथा कमेटी को 11 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की।
इस दौरान आबिद रज़ा ने कथा में उपस्थित श्रोताओं से वर्ष 2027 में माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना करने का अनुरोध किया। इस पर मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया और आबिद रज़ा जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
कार्यक्रम में मिस्टर सिंह यादव, धर्मदेव यादव, रिंकू यादव, कालू यादव, सुधीर यादव, उदयपाल नेताजी, हरीश यादव, ग्राम मुजाहिदपुर के प्रधान सुनील यादव, शशांक यादव, हर्षित यादव, निशांत सिंह यादव, मुकेश यादव, रजत यादव, राजवीर यादव, प्रदीप यादव, ओमवीर यादव, गोल्डी यादव, शास्त्री जी, सभासद अनवर खान, दीपक यादव, उमेश यादव, अमन यादव, विपिन यादव, केपी यादव, रोहित यादव, निर्देश यादव, विशेष पाल यादव, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!