Breaking News

रोहान: डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कार्यक्रम

Spread the love

रोहान।
बदायूं ओम नमः शिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष और सत्य-अहिंसा के मार्ग के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गांधी जी ने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए असहयोग आंदोलन और “करो या मरो” के नारे के माध्यम से आम जनमानस में आजादी की ज्वाला दहका दी थी। उन्होंने हमेशा अहिंसा और सत्य का मार्ग अपनाने की सलाह दी और कहा कि “आंख के बदले आंख सभी को अंधा कर देगी।”
इस अवसर पर सभी शिक्षकों और छात्रों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अवधेश कुमार, वीर बहादुर, राजेश कुमार सिंह, नैंसी चौहान, राधा कश्यप, पूनम, सुरभि, निशा, अंशिका, दुष्यंत कुमार, अजय शाक्य, रूपेन्द्र पटेल, स्वाती, रितु शर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …