Breaking News

बदायूं: साइबर ठगी का शिकार युवक को 82,222 रुपये लौटाए गए, पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय

Spread the love

बदायूं।
जनपद बदायूं में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय समय-समय पर जनसामान्य को जागरूक करते रहे हैं और साइबर क्राइम पुलिस थाना को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हैं।
18 नवंबर 2025 को पीड़ित दीपक सिंह, निवासी ग्राम नवादा, थाना वजीरगंज, बदायूं के साथ साइबर ठगी के मामले में 82,222 रुपये की ठगी हुई थी। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम थाना बदायूं में शिकायत दर्ज कराई (शिकायत संख्या – 33111250164426)। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद उक्त राशि बैंक में फ्रीज कर दी गई और अंततः 30 जनवरी 2026 को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर कर दी गई।
साइबर टीम के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने बताया कि जनता को लोन/गेम एप के जाल से सावधान रहना चाहिए। पैसे के लालच में अपना अकाउंट या सिम किसी को न दें। अनजान एप डाउनलोड करने, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत नजदीकी साइबर सेल या भारत सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। ऑनलाइन शिकायत www.cybercrime.gov.in के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!