Breaking News

केंद्रीय बजट 2026-27 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा नई दिशा

Spread the love

नई दिल्ली |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘विकसित भारत’ के निर्माण का प्रेरणादायी संकल्प-पत्र बताया गया है। बजट को युवाओं, किसानों, उद्यमियों, मध्यम वर्ग और श्रमिकों के हितों को संतुलित रूप से साधने वाला बताया गया है।
जारी बयान में कहा गया कि यह बजट युवाओं को नए अवसर, किसानों को सुरक्षा, उद्यमियों को प्रोत्साहन, मध्यम वर्ग को राहत और श्रमिकों को सम्मान प्रदान करेगा। साथ ही नवाचार, विनिर्माण और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।
बजट में कृषि, ग्रामीण विकास, अवसंरचना, पर्यटन, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार किया जा सके।
एमएसएमई, स्टार्टअप और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव को और मजबूत किए जाने को बजट की बड़ी उपलब्धि बताया गया है। वक्तव्य में विश्वास जताया गया कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सुशासन के माध्यम से यह बजट न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य के भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस दूरदर्शी और लोक-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया, वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया गया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!