बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता, व्यापारियों और उद्योग जगत के लिए राहत देने वाला है।
केबी गुप्ता ने कहा कि शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने का फैसला सराहनीय है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, एलआरएस के तहत शिक्षा और मेडिकल खर्च पर टीसीएस को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करना मध्यम वर्ग के लिए बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा कि देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा से न केवल आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने के सपने को भी नई गति मिलेगी। इसका सीधा लाभ आम जनता और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा।
एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपए के प्रावधान को लेकर गुप्ता ने कहा कि इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
हालांकि उन्होंने सरकार से यह भी अपेक्षा जताई कि आने वाले समय में महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और टैक्स सिस्टम को और अधिक सरल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
Budaun Amarprabhat