Breaking News

पंचायत भवन के ड्रम में मिला 4 साल के बच्चे का शव, खेलते समय हुआ था लापता; गांव में पसरा मातम

Spread the love

जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के भगेरी गांव में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पंचायत भवन के भीतर रखे एक ड्रम से चार वर्षीय मासूम ओम यादव का शव बरामद हुआ। बच्चा घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था।
परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। इसी दौरान पंचायत भवन में रखे एक ड्रम को खोलकर देखा गया, तो उसके अंदर बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने एहतियातन पंचायत भवन को सील कर दिया है। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा भी मान रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …