Breaking News

देहरादून में भीषण बस हादसा: खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की बस, 4 यात्रियों की मौत; 33 से ज्यादा घायल

Spread the love

उत्तराखंड के देहरादून जिले में शुक्रवार को दर्दनाक बस हादसा हो गया। यात्रियों से भरी हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 33 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी की यह बस पांवटा साहिब जा रही थी। जैसे ही बस विकासनगर क्षेत्र के क्वानू के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुट गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और सड़क पर लंबा जाम भी लग गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, डकैती के रुपये, तमंचा और बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल …

error: Content is protected !!