Breaking News

खांसने-छींकने से फैलता है कुष्ठ रोग, इलाज पूरी तरह संभव: पीएमडब्ल्यू

Spread the love

बदायूँ।
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम वरौर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत कुष्ठ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान पीएमडब्ल्यू विमल वार्ष्णेय ने बच्चों को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग खांसते या छींकते समय हवा के साथ निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों से फैलता है, लेकिन समय पर पहचान और इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है।
पीएमडब्ल्यू ने कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन, पसीना न आना, हाथ-पैर की नसों का मोटा होना जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने और उन्हें सम्मानपूर्वक अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग का इलाज पूरी तरह निःशुल्क है और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी दवाएं उपलब्ध हैं। समय पर इलाज से विकलांगता से भी बचा जा सकता है।
इस अवसर पर पीएमडब्ल्यू विमल वार्ष्णेय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!