Breaking News

अम्बियापुर ब्लॉक में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शुभारंभ, विधायक ने काटा फीता

Spread the love

बिल्सी।
विकास खंड अम्बियापुर में बुधवार को ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और पशु चिकित्सा से जुड़े छह प्रमुख इंडीकेटर्स पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर ब्लॉक को विकास के हर मानक पर संपूर्ण बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। पोषण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य क्षेत्र में एएनएम, वीबीजी राम योजना में रोजगार सेवक, तथा एनआरएलएम के अंतर्गत विद्युत सखी द्वारा एक माह में 90 हजार रुपये का कमीशन अर्जित करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समूह सखियों, पंचायत सहायकों, ग्राम सचिवों और ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती, बीडीओ शैली गोविल, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सीडीपीओ राखी गुप्ता, एसएचओ मनोज, प्रधान मुजाहिद खान, लालू यादव, डॉ. हैदर अली, नन्हे सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!