Breaking News

बिल्सी: हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने किया विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण

Spread the love

बिल्सी | तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया। इसके बाद भोग अर्पित कर सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
इसी प्रकार, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाया गया और आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी संपन्न किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
महंत संजय शर्मा ने कहा कि श्रद्धा के साथ हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
इधर, गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया और आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the loveआसफपुर। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान …