Breaking News

बिल्सी: तहसील सभागार में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों को शिकायत निस्तारण के निर्देश

Spread the love

बिल्सी | तहसील सभागार में पहले शनिवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 16 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का मौके पर ही निराकरण किया गया।
एसडीएम ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीओ जयप्रकाश राजपूत, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहित कुमार, बदन सिंह यादव, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, हरपाल सिंह, ऋषिकांत उपाध्याय, विनोद कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत की नई ‘आंख’ बनेगा EOS-05, आज तड़के होगा प्रक्षेपण

Spread the loveबदायूं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्रवार तड़के 2:55 बजे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह …