Breaking News

सिरासौल में देसी शराब की दुकान में चोरी, 30 पेटी शराब और 30 हजार नकद ले उड़े चोर

Spread the love

बिल्सी | कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल में देसी शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान से लगभग 30 पेटी देसी शराब, 30 हजार रुपये नकद और एक स्कैनर मशीन चोरी कर ली।
बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी और दुकान मालिक नेत्रपाल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया। सुबह जब दुकान खोली गई, तो चोरी का पता चला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। उपनिरीक्षक रामसेवक सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!