Breaking News

मुर्गी फार्म में आग से हड़कंप, 1800 चूजों की जलकर मौत

Spread the love

🔴 BREAKING NEWS

कादरचौक थाना क्षेत्र के सुर्खा गांव में मंगलवार रात एक मुर्गी फार्म में आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब 1800 चूजों की जलकर मौत हो गई।
फार्म मालिक का आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने जानबूझकर फार्म में आग लगाई। घटना के समय फार्म में कुल 2000 चूजे मौजूद थे, जिनमें से लगभग 200 चूजों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कादरचौक थाने में दो नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आग लगने के कारणों की पुष्टि की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!