Breaking News

बदायूँ के क्रिकेटर मोहम्मद जुनैद शिबली को BCPL में मिली बड़ी कामयाबी, पंजाब वॉरियर ने नीलामी में खरीदा

Spread the love

बदायूँ।
शहर के उभरते क्रिकेटर मोहम्मद जुनैद शिबली ने जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (BCPL) क्रिकेट लीग की नीलामी में उन्हें पंजाब वॉरियर टीम ने खरीदा है। इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
BCPL जैसी प्रतिष्ठित लीग में चयन होना जुनैद शिबली के क्रिकेट करियर के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। नीलामी में पंजाब वॉरियर टीम की ओर से उन्हें खरीदे जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाइयाँ देना शुरू कर दिया।
जुनैद की इस सफलता पर परिवार के लोगों ने गर्व जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन का यह परिणाम है। वहीं स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने भी उम्मीद जताई कि जुनैद लीग में शानदार प्रदर्शन कर बदायूँ और प्रदेश का नाम और ऊँचा करेंगे।
गौरतलब है कि मोहम्मद जुनैद शिबली लंबे समय से क्रिकेट अभ्यास में जुटे हुए थे और विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। अब BCPL में चयन से उनके करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!