Breaking News

भटपुरा के पास सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

Spread the love

बिसौली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। पुलिस टीम जब गश्त करते हुए मौके से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मौके पर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस सोशल मीडिया, स्थानीय थानों और अन्य माध्यमों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना कैसे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …