Breaking News

भाकियू (चढूनी) का बिल्सी में विस्तार, कई कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता, तहसील स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प

Spread the love

संकल्प
बिल्सी/बदायूं।
ग्राम खैरी पंडोल में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर कई लोगों ने भाकियू (चढूनी) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सतीश साहू की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने संगठन के पदाधिकारियों की ईमानदारी, सक्रियता और कर्मठता को देखते हुए बिल्सी तहसील में संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कई पंचायतों में प्रचार-प्रसार करने के साथ ही तहसील व ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन करने का संकल्प लिया।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन की नीतियों को जनहित में आगे ले जाने पर जोर दिया। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से उठाने और शासन-प्रशासन तक किसानों की मांगों को पहुंचाने की बात कही। सभी कार्यकर्ताओं ने किसान हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी की आगामी 15 फरवरी को होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम में जिला महासचिव बीयीशु दास, रजनेश उपाध्याय, कल्लू, राम सिंह, यादवेंद्र सिंह यादव, शैलेश सिंह, सरदार हरी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!