Breaking News

बिल्सी: महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की भव्य शाही बारात और शिव विवाह का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की भव्य शाही बारात और शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रमों की शुरुआत 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे बाबा महाकाल के रुद्राभिषेक से होगी। वहीं, इसी दिन शाम 4 बजे हल्दी व संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा।
15 फरवरी को प्रातः 11 बजे अंबियापुर चौराहे से बाबा महाकाल की शाही बारात नगर भ्रमण पर निकलेगी। शाम 6 बजे शाही श्रृंगार व शिव विवाह का कार्यक्रम होगा, जबकि रात्रि 9 बजे श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में महा आरती और 56 भोग प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
16 फरवरी को भव्य श्रृंगार, महिला संगीत व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति श्री महाकाल बाबा सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर को भव्य बनाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!