Breaking News

बदायूँ: फरवरी माह के लिए अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न और बाजरा वितरण

Spread the love

बदायूँ। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को फरवरी, 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न एवं बाजरा का निःशुल्क वितरण 08 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 के मध्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्डधारक 11 कि0ग्रा0 गेहूँ, 14 कि0ग्रा0 फोर्टिफाईड चावल और 10 कि0ग्रा0 बाजरा वितरित किया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को 02 कि0ग्रा0 गेहूँ, 01 कि0ग्रा0 चावल और 02 कि0ग्रा0 बाजरा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी उचितदर विक्रेता से खाद्यान्न और बाजरा समय पर प्राप्त करना सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …